किशोरों का स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक

Updated:
विज्ञापन
किशोर एवं किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुमंडल अस्पताल में एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक आयोजित

किशोर एवं किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुमंडल अस्पताल में एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक आयोजित | Prabhat Khabar Network

किशोर एवं किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुमंडल अस्पताल में एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक आयोजित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर

किशोर एवं किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से मंगलवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के सभागार में अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अंशुमन शर्मा ने कहा कि किशोर एवं किशोरियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है.

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर किशोर स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं. साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण, स्वच्छता, एनीमिया नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने को कहा.

उन्होंने कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण होता है, इसलिए इस आयु वर्ग के बच्चों को सही मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है. कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. बैठक में कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई तथा स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत बड़ी संख्या में एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Ravi Mohanty

लेखक के बारे में

By Ravi Mohanty

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola