नोवामुंडी में आंगनबाड़ी केंद्र के पास दो दिन से भटकती मिली युवती, परिजनों की तलाश जारी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 May 2026 1:33 PM
Noamundi News: नोवामुंडी के जो जो कबीर गांव के पास पिछले दो दिनों से एक युवती भटकती हुई मिली है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट
Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के बड़ापासया पंचायत अंतर्गत जो जो कबीर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास पिछले दो दिनों से एक युवती भटकती हुई मिली है. स्थानीय लोगों ने युवती से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम विनीता और पिता का नाम सुखराम बताया. युवती खुद को नोवामुंडी बस्ती, थाना नोवामुंडी की रहने वाली बता रही है.
आंगनबाड़ी सेविका ने दी सूचना
इस संबंध में जो जो कबीर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ललिता कोड़ा ने आज सुबह करीब 9 बजे प्रभात खबर प्रतिनिधि नोवामुंडी को फोन पर सूचना दी. स्थानीय लोगों द्वारा युवती के परिजनों की पहचान कराने और उसे सुरक्षित घर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. अगर कोई व्यक्ति इस युवती को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो कृपया उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में सहयोग करें.
इसे भी पढ़ें: पलामू डीसी ने एमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार लाने का दिया अल्टीमेटम
इसे भी पढ़ें: प्रसव पीड़ा के बाद पांकी सीएचसी में भर्ती महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें: बीसीसीएल के ब्लॉक-दो के अधिकारियों के ट्रांसफर की गुहार का मामला, जांच को पहुंचे जीएम सिक्योरिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










