संविधान बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को जीत दिलायें : जोबा माझी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए इंडिया महागठबंधन का कार्यालय खिरवाल धर्मशाला में खोला गया.
विज्ञापन
-खिरवाल धर्मशाला में खुला इंडिया महागठबंधन का कार्यालय
चाईबासा.
लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए इंडिया महागठबंधन का कार्यालय खिरवाल धर्मशाला में खोला गया. शुक्रवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक सुखराम उरांव, विधायक निरल पुरती ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर जोबा माझी ने कहा कि इस जंग को जीतना है. भाजपा ने षड्यंत्र के तहत पूर्व सीएम को जेल भेजा है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है. संविधान को बचाने के लिए इंडिया महागठबंधन को वोट देंगे. मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि सिंहभूम से भाजपा को उखाड़ फेंकना है. निश्चित रूप से इंडिया महागठबंधन की जीत होगी. मझगांव के विधायक निरल पुरती ने कहा कि भाजपा के साथ सीधा मुकाबला है. इस मौके पर डीएन चांपिया, मंगल सिंह बोबोंबा, रामेश्वर पासवान, मधुसूदन अग्रवाल, नितिन प्रकाश, मो इकबाल, कृष्ण चंद्र, भागीरथी गोप, भगवान दास तिर्की, मनोज कुमार, रामेश्वर कुंटिया आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










