Jharkhand Naxal News: पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, पुलिस ने शुरू की जांच
Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Sep 2024 1:46 PM
Jharkhand Naxal News: पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की है. जहां भाकपा माओवादी संगठन का वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाने की बात कही गयी है. हालांकि पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है.
Jharkhand Naxal News, राधेश सिंह, (मनोहरपुर/चाईबासा): नक्सली संगठनों ने पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में पोस्टर बाजी की है. घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है. उस पोस्टर में 21 सितंबर से 20 अक्टूबर 2024 तक पार्टी की दो दशकीय (20 वीं) वर्षगांठ पूरे क्रांतिकारी जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाने और सफल करने की बात लिखी गयी है. साथ ही वर्ग संघर्ष एवं छापामार युद्ध को तेज व व्यापक करने को कहा गया है. निवेदक में पूर्वी रिजनल ब्यूरो (भाकपा माओवादी) लिखा गया है.
किरीबुरू थाना क्षेत्र में की गयी पोस्टरबाजी
जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत माइंस के शटल गेट आदि जगहों पर नक्सलियों ने पोस्टर छोड़ दिया था. इसकी पुष्टि किरीबुरू डीएसपी अजय केरकेट्टा ने भी की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
नक्सली संगठन मना रहे हैं 20 वां वर्षगांठ
बता दें कि पिछले दिनों भाकपा माओवादी के पूर्वी रीजनल ब्यूरो प्रवक्ता संकेत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठनों ने 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पूरे एक महीने पार्टी का 20 वां वर्षगांठ मनाने और केंद्र की मोदी सरकार के निर्देशन में चलाया जा रहा ऑपरेशन कगार को परास्त करने के लिए जनयुद्ध तेज करने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि 20 वर्षों का क्रांतिकारी संघर्ष आज युद्ध का रूप ले चुका है.
अलर्ट मोड पर पुलिस
भाकपा माओवादी के पूर्वी रीजनल ब्यूरो ने आगे कहा कि हमारी पार्टी भाकपा (माओवादी) के गठन के बाद पार्टी के नेतृत्व में भारतीय नव जनवादी क्रांतिकारी संघर्ष यानी दीर्घकालीन जनयुद्ध के दो दशक के सफर में कई उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए आगे बढ़ रहा है. इस दौरान कई महत्वपूर्ण सफलताएं व उपलब्धियां हासिल हुई हैं. इधर, पोस्टबाजी की घटना से पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस भी अलर्ट पर है.
Also Read: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










