ePaper

भाकपा माओवादियों की साजिश झारखंड में आज फिर नाकाम, 3 नक्सली बंकर ध्वस्त, 1 IED बम बरामद

Updated at : 06 Apr 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Naxal bunker Items

Jharkhand Naxal News

Jharkhand Naxal News: भाकपा माओवादियों के खिलाफ झारखंड पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की साजिश नाकाम कर दी. न सिर्फ तीन नक्सली बंकर ध्वस्त कर दिए, बल्कि एक आईईडी बम भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी बम को जंगल में ही नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News: चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड में भाकपा माओवादियों की साजिश आज फिर सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दी. पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सली बंकर को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया एक आईईडी बम बरामद कर लिया है. बम निरोधक दस्ते की मदद से उसे जंगल में ही नष्ट कर दिया गया.

तीन बंकर ध्वस्त और एक आईईडी बम बरामद

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम बाबुडेरा के समीप जंगल में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सली बंकर ध्वस्त कर दिए. इससे दैनिक उपयोग की सामग्री समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया पांच किलो का एक आईईडी बम (IED)भी जंगल से बरामद किया गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से जंगल में ही आईईडी बम को नष्ट कर दिया गया. सुरक्षा बलों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. भाकपा माओवादियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन जारी है.

ये भी पढ़ें: Video: झारखंड में भाकपा माओवादियों की साजिश फिर नाकाम, 16 नक्सली बंकर ध्वस्त, 4 IED बम बरामद

नक्सलियों के खिलाफ जारी है ऑपरेशन

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन जारी है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. इस सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. झारखंड की पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है.

ये भी पढ़ें: Dream 11: झारखंड में ड्रीम 11 से इनकी रातोंरात चमक चुकी है किस्मत, 49 रुपए से बन गए करोड़पति

ये भी पढ़ें: झारखंड में रामनवमी की धूम, कुछ ही देर में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola