कोल्हान बंद से पूर्व नक्सलियों का दहशत, पश्चिमी सिंहभूम में की पोस्टरबाजी, लिखा- खून का बदला खून…

Published by :Sameer Oraon
Published at :09 Jul 2024 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान बंद से पूर्व नक्सलियों का दहशत, पश्चिमी सिंहभूम में की पोस्टरबाजी, लिखा- खून का बदला खून…

सुरक्षाबलों के द्वारा कोल्हान और सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान से नक्सली घटनाओं में लगाम लगा है.

विज्ञापन

प्रताप प्रमाणिक, चक्रधरपुर : कोल्हान बंद से पूर्व पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की है. मंगलवार को माओवादियों ने चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के रंगामाटी क्षेत्र में पोस्टर और बैनर लगाया है. इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत कायम हो गया है. जानकारी के मुताबिक सुबह जब लोग अपने घरों से निकले, तो देखा की भाकपा माओवादी नक्सलियों का पोस्टर और बैनर लगा हुआ था.

क्या है लिखा पोस्टर में

पोस्टर में नक्सलियों ने लिखा है ”कोल्हान सारंडा लिपुंगा के शहीद वीरांगनाओं को सत सत लाल सलाम. मार का बदला मार है, खून का बदला खून”. इसमें निवेदक में दक्षिण जोनल कमेटी भाकपा माओवादी हैं. पोस्टर से साफ है कि नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान का विरोध किया है. यह पोस्टर व बैनर नक्सलियों ने चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के रंगामाटी हाट बाजार और प्राथमिक विद्यालय जेनाबेड़ा के पास लगाया है.

नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहा है अभियान

बता दें कि सुरक्षाबलों के द्वारा कोल्हान और सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान से नक्सली घटनाओं में लगाम लगा है. हाल ही में सुरक्षा बलों के जवान को नक्सलियों के विरूद्ध बड़ी सफलता मिली थी. मुठभेड़ में पुलिस ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था. इस वजह से भाकपा माओवादी नक्सलियों ने 10 जुलाई को कोल्हान प्रमंडल में बंद का अह्वान किया है. बंद को सफल बनाने के लिए नक्सली अब पोस्टर बाजी पर उतर आए हैं.

मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के कई बंकर ध्वस्त

नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कई बंकर ध्वस्त कर दिया था और माओवादियों के कई विस्फोटक सामग्री समेत हथियार भी जब्त कर लिया था. पुलिस को मिल रही लगातार सफलता के बाद उग्रवादी संगठन बैक फुट पर नजर आ रहे हैं. लोगों ने आशंका जतायी है कि सुरक्षाबलों की लगातार बढ़ती दबिश के कारण नक्सलियों का पोस्टरबाजी तेज हो गया है.

Also Read: कोल्हान में नक्सली बंद को लेकर रेलवे प्रशासन हाई अलर्ट पर, ट्रेनों की आवाजाही पर रखी जा रही नजर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola