ePaper

Jharkhand Naxal: झारखंड में PLFI के दो गुटों में गोलीबारी, दो उग्रवादियों की मौत, देसी पिस्टल बरामद

Updated at : 04 Mar 2025 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाती पुलिस

जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाती पुलिस (फाइल फोटो)

Jharkhand Naxal: नक्सली संगठन पीएलएफआई के दो गुटों में गोलीबारी हुई है. इसमें दो उग्रवादियों की मौत हो गयी है. पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले के सीमा क्षेत्र बंदगांव में फूलझरी नदी के पास की घटना है. सर्च अभियान में देसी पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal: बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में फूलझरी नदी किनारे पीएलएफआई के दो गुटों में हुई गोलीबारी में दो उग्रवादियों की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने दोनों मृत उग्रवादी परवेल सांडी पूर्ति और आशिक तांती के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस को सर्च अभियान के दौरान एक देसी पिस्टल, गोली, मोबाइल, लेवी के रसीद मिले हैं. एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है.

नदी किनारे पड़े थे दोनों के शव-एसपी


एसपी के अनुसार बंदगांव थाना को सूचना मिली कि फूलझरी नदी के पास दो शव पड़े हैं. पुलिस ने अभियान चलाकर सत्यापन किया. दोनों के शवों की पहचान हुई. एसपी ने कहा कि पीएलएफआइ के दो गुटों में विवाद के बाद गोलीबारी हुई. दोनों मृतकों का आपराधिक इतिहास रहा है. बताया जा रहा है कि पीएलएफआइ संगठन के कुछ लोग अलग गुट बनाने में लगे थे. इसे लेकर संगठन में विवाद हुआ.

गोलीबारी में ये मारे गये

  1. परवेल सांडी पूर्ति, ग्राम : बारी माइलडीह, थाना : बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम), बंदगांव थाने में तीन मामले दर्ज
  2. आशिक तांती उर्फ गुलटु (28), ग्राम : मुरुमबुस, थाना : बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम), बंदगांव थाने में दो मामले दर्ज

सर्च अभियान में बरामद सामान

  1. एक देसी पिस्टल (मैगजीन सहित)
  2. पिस्टल की एक जिंदा गोली
  3. 12 बोर की दो गोली
  4. तीन मोबाइल फोन
  5. पीएलएफआइ की लेवी रसीद
  6. काले रंग का पीठू बैग
  7. 402 रुपये नकद व अन्य सामग्री

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola