ePaper

पश्चिमी सिंहभूम में घर के एकलौते चिराग की धारदार हथियार से वारकर हत्या, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated at : 27 Mar 2025 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ और वहां पर तैनात पुलिस के जवान

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ और वहां पर तैनात पुलिस के जवान

Jharkhand Crime News: पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधपुर में युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. परिजनों ने कहा है कि वह घर का एकलौता कमाने वाला सदस्य था.

विज्ञापन

चक्रधरपुर, रवि मोहंती : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती गलीसाई में चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना बीती रात बुधवार की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह थाना प्रभारी राजीव रंजन दलबल के साथ खट्टा स्थल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुड़ गए. जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती निवासी मनबोद सहर (33) स्कूटी से गलीसाई आया था. इस दौरान घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने सड़के किनारे लगे स्ट्रीट लाइट को बंद किया फिर धारदार हथियार से सीने पर वारकर उसकी हत्या कर दी.

स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह देखा युवक का शव

घायलवस्था में ही युवक अपराधियों के चुंगल से भाग निकला लेकिन स्थिति ज्यादा गंभीर होने की वजह से वह रास्ते में गिर पड़ा. अत्याधिक खून बहने के कारण इलाज से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क के बीचों-बीच पड़े युवक की शव को देखा तो इसकी सूचना निवर्तमान वार्ड पार्षद दिनेश जेना को दी.

Also Read: झारखंड विधानसभा में अनिल टाइगर हत्याकांड का मामला गरमाया, वेल में घुसे BJP नेता और मंत्री

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

दिनेश जेना ने घटना की सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. गलीसाई में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है. वहीं, शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

मृत युवक पर ही आश्रित था पूरा परिवार

हत्या की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक बेहद मिलनसार और अच्छे स्वभाव का युवक था. उनकी हत्या की वजह से सभी निशब्द है. ग्रामीण और उसके परिजन हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. परिजनों से बात करने पर पता चला कि घर में कमाने वाला एकलौता सदस्य था. पूरा परिवार उन्हीं पर आश्रित था. युवक की हत्या से पूरा क्षेत्र में शोक की लहर है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola