Jharkhand Crime: नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 07 Aug 2024 8:09 PM
फाइल फोटो
Jharkhand Crime: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. ये मामला मनोहरपुर की बरंगा पंचायत के गोपीपुर का है.
Jharkhand Crime: मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला. सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. बाजार से लौटने के दौरान पति-पत्नी में विवाद हो गया. मामूली बात पर बीच सड़क पर पत्नी को पति पीटने लगा. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. काफी खून बह जाने के कारण बाद में उसकी मौत हो गयी.
मामूली बात पर सड़क पर पति पीटने लगा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र की बरंगा पंचायत के गोपीपुर (गढ़ा टोला) में नशे में धुत पति ने पत्नी मुनिया चेरोवा (35 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर शाम की बतायी जा रही है. बुधवार को जानकारी मिलने पर मनोहरपुर डीएसपी जयदीप लकड़ा, थाना प्रभारी अमित खाखा घटनास्थल पर पहुंचे व शव को कब्जे में ले लिया. इस दौरान पुलिस ने आरोपी पति डोलो चेरोवा को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने पत्नी से मारपीट की बात स्वीकार की है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
घर से 100 मीटर दूर दंपती में हुई थी कहासुनी
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम बाजार से हत्यारोपी डोलो और उसकी पत्नी मुनिया दोनों नशे में धुत होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान घर से करीब सौ मीटर दूर रास्ते में दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. फिर पत्नी को सड़क पर ही पति लात-घुसे से पीटने लगा. इसके साथ ही उसके सिर को सड़क पर पटक दिया. उसने मुनिया को सड़क पर घसीटा, जिससे मुनिया गंभीर रूप से घायल हो गयी. बाद में दोनों किसी तरह अपने घर पहुंचे.
काफी खून बह जाने के कारण पत्नी की हो गयी मौत
मुनिया गंभीर अवस्था में ही घर में गयी. बाद में अत्यधिक रक्त स्राव और ज्यादा चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. बुधवार की सुबह घर वालों ने देखा कि मुनिया काफी देर तक सोई हुई है, तो उसके बाद डोलो पत्नी के पास गया, तो देखा कि मुनिया की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










