ePaper

पश्चिमी सिंहभूम में होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक जांच एवं परीक्षा 21 से, अपना शेड्यूल यहां चेक करें

Updated at : 20 Jul 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Home Guard Recruitment in West Singhbhum Jharkhand

होमगार्ड की बहाली के लिए फिजिकल टेस्ट और परीक्षा 21 जुलाई से.

Home Guard Recruitment: पश्चिमी सिंहभूम में गृह रक्षकों की भर्ती के लिए शारीरिक जांच और परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है. पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. अलग-अलग प्रखंड के अभ्यर्थियों को अलग-अलग दिन और अलग-अलग समय पर बुलाया गया है. अगर आप भी इस परीक्षा का हिस्सा हैं, तो यहां चेक कर लें कि आपको किस दिन फिजिकल टेस्ट और परीक्षा के लिए जाना है.

विज्ञापन

Home Guard Recruitment in West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम जिले में गृह रक्षकों भर्ती के लिए नये सिरे से नामांकन शुरू हो रहा है. इसके लिए जिला स्कूल मैदान-चाईबासा (चाईबासा रेलवे स्टेशन के पास) में शारीरिक जांच एवं अन्य जांच परीक्षा की तारीख जारी कर दी गयी है. यह भी बता दिया गया है कि किस दिन किस प्रखंड के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी. किस दिन कितने से कितने रोल नंबर वालों की परीक्षा होगी यह भी बता दिया गया है. बताया गया है कि 21 जुलाई 2025 को खूंटपानी प्रखंड, 22 जुलाई 2025 को झींकपानी और नोआमुंडी प्रखंड और 23 जुलाई 2025 को कुमारडुंगी एवं मंझारी प्रखंड के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी. परीक्षा का समय इस और परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के क्रमांक इस प्रकार हैं.

21 जुलाई 2025 : खूंटपानी प्रखंड

  • सुबह 06:00 बजे : रोल क्रमांक- 100001 से रोल क्रमांक- 100200 तक
  • सुबह 07:00 बजे : रोल क्रमांक- 100201 से रोल क्रमांक- 100400 तक
  • सुबह 08:00 बजे : रोल क्रमांक- 100401 से रोल क्रमांक- 100600 तक
  • सुबह 09:00 बजे : रोल क्रमांक- 100601 से रोल क्रमांक- 100800 तक
  • सुबह 10:00 बजे : रोल क्रमांक- 100801 से रोल क्रमांक- 101034 तक

22 जुलाई 2025 : झींकपानी प्रखंड

  • सुबह 06:00 बजे : रोल क्रमांक- 100001 से रोल क्रमांक- 100200 तक
  • सुबह 07:00 बजे : रोल क्रमांक- 100201 से रोल क्रमांक- 100400 तक
  • सुबह 08:00 बजे : रोल क्रमांक- 100401 से रोल क्रमांक- 100600 तक
  • सुबह 09:00 बजे : रोल क्रमांक- 100601 से रोल क्रमांक- 100729 तक

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

22 जुलाई 2025 : नोआमुंडी प्रखंड

  • सुबह 10:00 बजे : रोल क्रमांक- 100001 से रोल क्रमांक- 100200 तक
  • सुबह 11:00 बजे : रोल क्रमांक- 100201 से रोल क्रमांक- 100294 तक

23 जुलाई 2025 : कुमारडुंगी प्रखंड

  • सुबह 06:00 बजे : रोल क्रमांक- 100001 से रोल क्रमांक- 100200 तक
  • सुबह 07:00 बजे : रोल क्रमांक- 100201 से रोल क्रमांक- 100466 तक

23 जुलाई 2025 : मंझारी प्रखंड

  • सुबह 08:00 बजे : रोल क्रमांक- 100001 से रोल क्रमांक- 100200 तक
  • सुबह 09:00 बजे : रोल क्रमांक- 100201 से रोल क्रमांक- 100400 तक
  • सुबह 10:00 बजे : रोल क्रमांक- 100401 से रोल क्रमांक- 100600 तक
  • सुबह 10:00 बजे : रोल क्रमांक- 100601 से रोल क्रमांक- 100720 तक

अभ्यर्थियों से की गयी है ये अपील

गृह रक्षक नव नामांकन के सभी अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे प्रखंडवार निर्धारित तिथि को रोल क्रमांक के अनुसार तय समय पर परीक्षा स्थल (जिला स्कूल मैदान, चाईबासा) पहुंच जायें. शारीरिक जांच एवं अन्य जांच परीक्षा के लिए प्रखंडवार निर्धारित तिथि एवं समय सीमा के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Flood: साहिबगंज में मंडराया बाढ़ का खतरा, हर घंटे 1 सेमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने 23-24 जुलाई के लिए जारी किया Red Alert

लातेहार के स्कूल में यौन शोषण मामले में सरकार पर भाजपा का हमला, कहा- अफसर करेंगे कोर्ट का काम?

श्रावणी मेला 2025: देवघर में 1.90 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, सुल्तानगंज से रवाना हुए 285860 कांवरिया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola