प्रेमजाल में फंसाकर पत्नी व बच्ची को ले जाने का आरोप, थाने में शिकायत

Author Md Wasiuddin|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
प्रेमजाल में फंसाकर पत्नी व बच्ची को ले जाने का आरोप, थाने में शिकायत

झारखंड के कुमारडुंगी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पत्नी की सकुशल वापसी की लगायी गुहार प्रतिनिधि, मझगांव पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता और उसकी दो वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है. बुहड़ासाई गांव निवासी सुसेन कुम्हार ने कुमारडुंगी थाना में लिखित शिकायत देकर अपनी पत्नी जेमा देवी और बच्ची की सकुशल वापसी की मांग की है. शिकायत में सुसेन कुम्हार ने आरोप लगाया है कि रांची के लाल बाजार निवासी बुधराम रजक ने पहले उससे दोस्ती की और बाद में उसकी पत्नी को भाभी कहकर विश्वास में लिया. इसके बाद प्रेमजाल में फंसाकर 23 जून को उसे अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ लेकर चला गया. सुसेन ने बताया कि कुछ महीने पहले वह पत्नी और बच्ची के साथ तमिलनाडु मजदूरी करने गया था. वहीं उसकी मुलाकात बुधराम रजक से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गयी. काम समाप्त होने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट आए. बाद में बुधराम उसके गांव भी आया था. आरोप है कि कुछ दिनों बाद उसने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने पास बुला लिया. पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसकी पत्नी से केवल एक बार फोन पर बात हुई. पत्नी ने घर लौटने की इच्छा जताई, लेकिन आरोपी उसे वापस नहीं आने दे रहा है और फोन पर भी बात नहीं करने देता है. मामले में पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Md Wasiuddin

लेखक के बारे में

By Md Wasiuddin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola