चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर सिंडिकेट का भंडाफोड़: एक ही दिन में दो ठिकानों पर छापेमारी, 5 तस्कर गिरफ्तार

Author Ravi mohanty|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 75 पुड़िया के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

चक्रधरपुर पुलिस ने एक ही दिन में दो ठिकानों पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और मोबाइल जब्त किए गए।

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की ओर से मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत चक्रधरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक संगठित सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों का उद्भेदन किया है. इस कार्रवाई में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 16.75 ग्राम वजन की 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 8 जुलाई को एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुरानाबस्ती के मकान से 42 पुड़िया के साथ तीन दबोचे गये

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानाबस्ती स्थित एक मकान से ब्राउन शुगर बेचने की तैयारी चल रही है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम ने वहां छापेमारी की और भागने का प्रयास कर रहे शेखर सुमन साहू और शुभम वर्मण को दबोच लिया. तलाशी के दौरान शेखर सुमन साहू के पास से 40 पुड़िया (11.1 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद हुई. शुभम वर्मण के पास से 2 पुड़िया (2 ग्राम) ब्राउन शुगर मिली. मौके पर ड्रग्स खरीदने पहुंचे आशीफ शेख उर्फ बंगला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है.

पोर्टरखोली में घेराबंदी कर दो को दबोचा

इसी क्रम में शाम के समय पुलिस टीम ने पोर्टरखोली इलाके में घेराबंदी कर दो और तस्करों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपियों में अभिषेक प्रामाणिक (तलाशी में 24 पुड़िया, वजन 3.5 ग्राम बरामद), मुकेश राम रवि (तलाशी में 1 पुड़िया, वजन 0.15 ग्राम बरामद) शामिल हैं. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सभी मिलकर चक्रधरपुर और आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी का एक संगठित नेटवर्क चला रहे थे. इस अभियान में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत कई सब-इनस्पेक्टर और सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. चक्रधरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आस-पास हो रही किसी भी नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री या तस्करी की सूचना तुरंत डायल-112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9931422251 पर दें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola