बंदगांव में पीएलएफआइ के दो गुटों में फायरिंग, दो उग्रवादियों की मौत
Updated at : 04 Mar 2025 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के फूलझरी नदी के किनारे से शव मिला. वहीं दो गुटों में विवाद के बाद हुई गोलीबारी हुई
विज्ञापन
बंदगांव.
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में फूलझरी नदी किनारे प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ के दो गुटों में हुई गोलीबारी में दो उग्रवादियों की मौत हो गयी. सूचना पाकर पश्चिमी सिंहभूम पुलिस पहुंची और दोनों उग्रवादी परवेल सांडी पूर्ति और आशिक तांती के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान देसी पिस्टल, गोली, मोबाइल, लेवी रसीद आदि बरामद किये हैं. एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है. एसपी के अनुसार, बंदगांव थाना को सूचना मिली कि फूलझरी नदी के किनारे दो शव पड़े हैं. पुलिस ने अभियान चलाकर सत्यापन किया. दोनों के शवों की पहचान हुई. एसपी ने कहा कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के दो गुटों में विवाद के बाद गोलीबारी हुई. दोनों मृतक का आपराधिक इतिहास है. बताया जा रहा है कि पीएलएफआइ संगठन के कुछ लोग अलग गुट बनाने में लगे थे. इसे लेकर संगठन में विवाद हुआ.मृत उग्रवादी
1. परवेल सांडी पूर्ति, ग्राम- बारी माइलडीह, थाना- बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम), इसके खिलाफ बंदगांव थाने में तीन मामले दर्ज.2. आशिक तांती उर्फ गुलटु (28), ग्राम- मुरुमबुस, थाना- बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम), इसके खिलाफ बंदगांव थाने में दो मामले दर्ज.
सर्च अभियान में बरामद सामान
1. एक देसी पिस्टल (मैगजीन सहित)2. पिस्टल की एक जिंदा गोली (7.65 केएफ लिखा)3. 12 बोर की दो जिंदा गोली
4. तीन मोबाइल फोन5. पीएलएफआइ की लेवी रसीद6. काले रंग का पिट्ठू बैग7. 402 रुपये नकद व अन्य सामग्री
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




