सारंडा के जंगल से सीआरपीएफ जवान को एयरलिफ्ट कर भेजा रांची

सारंडा से सीआरपीएफ के जवानो को बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट.
सारंडा के जंगल में सीआरपीएफ के एक जवान को पैरालिसिस अटैक आने के बाद उसे गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करके रांची भेजा गया.
टेबल ऑफ कंटेंट्स
चाईबासा, सुनील कुमार सिन्हा : झारखंड के सारंडा जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को पैरालिसिस अटैक आ गया. उसे एयरलिफ्ट करके राजधानी रांची ले जाया गया है.
सारंडा में तैनात थे सीआरपीएफ 26 बटालियन के जवान उत्तम कुमार
सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ 26 बटालियन के जवान का नाम उत्तम कुमार बताया गया है. पैरालिसिस अटैक के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया.
बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से ले जाया गया रांची
जैसे ही जवान को पैरालिसिस अटैक की जानकारी मिली, शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर ने पश्चिमी सिंहभूम के मेघाहातुबुरु मैदान स्थित हेलीपैड पर लैंड किया. हेलीकॉप्टर लैंड करते ही सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान गंभीर रूप से बीमार उत्तम कुमार को बिना देरी किये स्ट्रेचर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची ले जाया गया.
रांची के मेडिका अस्पताल में जवान को कराया गया भर्ती
एयरलिफ्ट कर रांची पहुंचाने के बाद उसे भगवान महावीर मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जवान का इलाज चल रहा है. बता दें कि सारंडा में एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. उत्तम कुमार भी एंटी नक्सल ऑपरेशन टीम का ही हिस्सा हैं. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची लाया गया.
सारंडा में छिपे हैं कई इनामी नक्सली
सारंडा के जंगल में कई बड़े इनामी नक्सली छिपे हुए हैं. उन्होंने ग्रामीणों की आड़ ले रखी है. सुरक्षा बल के जवान ग्रामीणों को बिना कोई नुकसान पहुंचाये नक्सलियों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए वे लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं. एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को जिला पुलिस बल और जगुआर की भी मदद मिल रही है.
इसे भी पढ़ें
EXPLAINER: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ आखिरी जंग, सारंडा के जंगल में घुसे 3000 जवान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




