चार में से दो शिक्षिकाओं को डेपुटेशन पर भेजा, दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा पूरा स्कूल

Author Ravi mohanty|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
चार में से दो शिक्षिकाओं को डेपुटेशन पर भेजा, दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा पूरा स्कूल

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुइगांव में शिक्षकों की कमी पर अभिभावकों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी | Prabhat Khabar Network

चक्रधरपुर के गुइगांव स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी से 178 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित। अभिभावकों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

चक्रधरपुर. \चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुइगांव में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुखलाल जरिका की अध्यक्षता में अभिभावकों की बैठक हुई. बैठक में शिक्षकों की भारी कमी के कारण 178 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में कुल चार शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन दो शिक्षिकाओं को दूसरे स्कूलों में प्रतिनियुक्त (डेपुटेशन) कर दिया गया है. फिलहाल महज दो शिक्षक ही पूरा स्कूल संभाल रहे हैं. मौके पर मौजूद मुखिया श्रीमती लक्ष्मी केराई ने कहा कि 1 जुलाई को ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा गया था, पर विभाग ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया. अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रतिनियुक्त शिक्षिकाओं को वापस नहीं भेजा गया या नए शिक्षक नहीं मिले, तो वे बच्चों के साथ स्कूल के बाहर धरना देंगे. इस समस्या को लेकर अब जिला उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया. बैठक में भारी संख्या में ग्रामीण व समिति सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Ravi Mohanty

लेखक के बारे में

By Ravi Mohanty

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola