ePaper

पश्चिमी सिंहभूम में मुखिया के बेटे को मारकर खेत में फेंका

Updated at : 03 Apr 2025 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
Crime News Jharkhand mukhia son murder in West Singhbhum

मुखिया के बेटे का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

Crime News Jharkhand : पश्चिमी सिंहभूम में एक मुखिया के बेटे की हत्या कर दी गयी है. हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया. मंगलवार को लापता मुखिया के बेटे का शव गुरुवार को मिला. मुखिया पुत्र की हत्या से ग्रामीणों में रोष है.

विज्ञापन

Crime News Jharkhand| बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम), अनिल तिवारी : पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक मुखिया के बेटे की हत्या कर दी गयी है. कराईकेला थाना क्षेत्र के हुडंगदा पंचायत के मुखिया के पुत्र का शव एक खेत से बरामद हुआ है. कराईकेला थाना क्षेत्र में नकटी के समीप एनएच-75 के किनारे खेत में हुडंगदा के मुखिया लक्ष्मी गागराई के पुत्र रोहित राज गागराई (25) का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

मुखिया प्रतिनिधि के साथ साप्ताहिक हाट गया था रोहित

मुखिया प्रतिनिधि राजेश गागराई और रोहित राज गागराई मंगलवार को नकटी साप्ताहिक हाट गया था. रात को रोहित राज घर नहीं लौटा. बुधवार सुबह घर वालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. शाम को रोहित गागराई के पिता राजेश गागराई ने अपने पुत्र के लापता होने की सूचना कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार को दी.

कराईकेला पुलिस ने देर रात तक की रोहित की तलाश

कराईकेला थाना की पुलिस ने देर रात तक रोहित की खोज की. इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रोहित कुछ लड़कों के साथ भुइयां देवगांव के आगे सड़क पर कुछ लड़कों के साथ देखा गया था. पुलिस उस जगह छानबीन करने पहुंची, तो रोहित के चप्पल, गाड़ी एवं खून के निशान मिले. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया, लेकिन रोहित की कोई जानकारी नहीं मिली.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिन में 12 बजे खेत में मिला रोहित का शव

बृहस्पतिवार सुबह नकटी के मुखिया और विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई एवं हुडंगदा के मुखिया लक्ष्मी गागराई एवं दर्जनों ग्रामीणों ने नकटी डैम समेत आसपास के क्षेत्र को खंगालना शुरू किया. दोपहर 12 बजे के आसपास रोहित का शव भुइयां देवगांव के समीप खेत में देखा गया. पता चला कि बोतल से मारकर उसकी हत्या की गयी है. उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले. रोहित के पिता ने कहा कि प्रेम प्रसंग में उनके पुत्र की हत्या हुई है. पुलिस मामले की गंभीरतापूर्वक जांच करे, ताकि हत्यारे को पकड़ा जा सके.

विधायक प्रतिनिधि बोले- हत्या से ग्रामीणों में रोष

विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कहा है कि मुखिया के पुत्र की इस तरह से हत्या बड़ी बात है. पुलिस हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे. उन्होंने कहा कि हत्या की इस घटना से ग्रामीणों में रोष है.

एनएच के किनारे हत्या हुई और किसी को भनक तक नहीं लगी!

मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन करने में जुट गई है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चाहे, तो जल्द ही हत्यारा पकड़ा जायेगा. घटना मंगलवार की शाम 7 से 8 बजे की बतायी जा रही है. लोग इस बात पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं कि एनएच-75 के पास एक व्यक्ति की हत्या हो गयी और किसी को इसके बारे में भनक तक नहीं लगी.

इसे भी पढ़ें

3 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें

रांची के रास्ते बिहार, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत जाने वाली 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां चेक करें डिटेल

पलामू पुलिस की बड़ी सफलता, टीएसपीसी के 1 लाख के इनामी उग्रवादी जीबलाल यादव को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola