पलामू पुलिस की बड़ी सफलता, टीएसपीसी के 1 लाख के इनामी उग्रवादी जीबलाल यादव को किया गिरफ्तार

टीएसपीसी उग्रवादी की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पवामू के एएसपी ऑपरेशन. फोटो : प्रभात खबर
TSPC Militant Jiblal Yadav Arrest: पलामू पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य जीबलाल यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. एएसपी (ऑपरेशन) के नेतृत्व में पुलिस बल की स्पेशल टीम ने उसे तुरीदाग पहाड़ से गिरफ्तार किया है.
Table of Contents
TSPC Militant Jiblal Yadav Arrest| पलामू, चंद्रशेखर सिंह : पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के इस उग्रवादी का नाम जीबलाल यादव है. पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र तुरीदाग पहाड़ से इनामी टीएसपीसी उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है. एएसपी (ऑपरेशन) राकेश कुमार सिंह नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी. एएसपी (ऑपरेशन) ने बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उग्रवादी जीबलाल यादव की गिरफ्तारी की जानकारी दी.
टीएसपीसी कमांडर शशिकांत के सक्रिय होने की मिली थी पुलिस को सूचना
एएसपी ने कहा कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सक्रिय इनामी उग्रवादी जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव को पुलिस बल ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी कमांडर शशिकांत जी अपने दस्ते के सदस्यों के साथ नावाबाजार थाना के तुरीदाग पहाड़ के आसपास सक्रिय है.
3 थाना की पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से की छापेमारी
इसी सूचना के आधार पर नावाबाजार, छतरपुर और नौडीहा बाजार थाने की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान शुरू किया गया. छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान उसने कहा कि वह टीएसपीसी कमांडर शशिकांत जी के दस्ते का सक्रिय सदस्य है. उसने अपना नाम जीबलाल यादव बताया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जीबलाल यादव पर बिहार सरकार ने घोषित कर रखा है 1 लाख रुपए का इनाम
एएसपी (अभियान) ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी जीबलाल यादव पर बिहार सरकार ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है. गिरफ्तार नक्सली जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव की उम्र 53 वर्ष है. वह बिहार के गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वर्तमान में गया जिले के हडही गांव में रहता है. उन्होंने कहा कि जीबलाल के पास से टीएसपीसी संगठन का एक लिखित पर्चा, एक पॉकेट डायरी मिली है. डायरी में लेवी का हिसाब, विभिन्न व्यक्तियों के मोबाइल नंबर एवं संगठन से संबंधित अन्य विवरण दर्ज हैं.
उग्रवादी के पास से मिली ये चीजें, दर्ज यें कई मुकदमे
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के पास से सैमसंग कंपनी का एक की-पैड मोबाइल (फीचर फोन) और एक एंड्रॉयड फोन भी बरामद हुआ है. जीबलाल यादव कई गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है. उसके विरुद्ध बिहार और झारखंड में हत्या, पुलिस पर हमला, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि नवाबाजार थाना में 17 सीएलए एक्ट तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है.
उग्रवादियों के खिलाफ जारी रहेगी पलामू पुलिस की कार्रवाई – एएसपी
एएसपी ने कहा कि बिहार के मदनपुर में 3, भदवर थाना में 1, झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना सहित कई थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. छापेमारी दल में नावाबाजार के थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी, सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार राय, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के अन्य सदस्य शामिल थे. एएसपी ने कहा कि पलामू पुलिस उग्रवादियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चला रही है. आगे भी ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें
3 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




