दो बाइकों में भिड़ंत, अंचलकर्मी समेत तीन गंभीर

अंचलकर्मी चक्रधरपुर से गोइलकेरा जा रहे थे. डालैकेला के पास हुआ हादसा.
गोइलकेरा. गोइलकेरा के डालैकेला में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मनोहरपुर अंचल कार्यालय के कर्मचारी दीपक प्रजापति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए गोइलकेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार मनोहरपुर अंचल कार्यालय के कर्मचारी दीपक प्रजापति अपनी बाइक से चक्रधरपुर से ड्यूटी के लिए जा रहे थे. उसी समय गोइलकेरा स्टेशन से अपने घर डालैकेला जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों के साथ उनकी बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में दीपक प्रजापति के अलावा स्कूटी सवार दीप रंजन गोप (19) और प्रियांशु गोप (16) गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










