ePaper

चंपुआ निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 15 उम्मीदवारों ने किया पर्चा दाखिल

Updated at : 07 May 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
चंपुआ निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 15 उम्मीदवारों ने किया पर्चा दाखिल

चंपुआ निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन कुल आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

विज्ञापन

जैंतगढ़. चंपुआ निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन कुल आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. चंपुआ चुनाव अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, चंपुआ निर्वाचन क्षेत्र के लिए अब तक कुल 15 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.अंतिम दिन मंगलवार को पर्चा भरने वालों में एक कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार, जबकि सात ने स्वतंत्र रूप से पर्चा दाखिल किया है. जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी यशवंत सिंह लागुरी ने पार्टी प्रत्याशी के रूप में वहीं, चंपुआ ब्लॉक के रमाला गांव के गुरुबक्स सिंह अहलूवालिया, रौतारायपुर के सतीश चंद्र महतो, बोलानी के सतीश कुमार महापात्र, बड़बिल बस्ती के बेनुधर महतो, ररूआ लुदापानी के बसंत कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जक्रिस किस्पोटा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, साथ ही घाटगांव नुसुरिपशी के खिरोद कुमार गिरि ने भी स्वतंत्र रूप से नामांकन दाखिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola