बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को मारा धक्का, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 10:57 PM
सोनुआ-गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर डिग्री कॉलेज के पास दुर्घटना हुई. बाइक पर तीन युवक सवार थे. तीनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया.
सोनुआ. सोनुआ-गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर बालजोड़ी स्थित डिग्री कॉलेज के पास बाइक के धक्के से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गयी. इस घटना में बाइक सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान महुलडीहा गांव निवासी उमेश चंद्र महतो के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है. जानकारी के मुताबिक महुलडीहा गांव निवासी उमेश चंद्र महतो (40) पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने उमेश को धक्का मार दिया. बाइक पर तीन युवक सवार थे. घटना में उमेश चंद्र महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों में दो युवक चांदीपोस गांव के संतोष पूर्ति (20) व किशोर हेम्ब्रम (18) गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक के धक्के से उमेश चंद्र महतो के सिर में गंभीर चोट लगी. इससे उनकी मौत हो गयी. बाइक से गिरने से तीनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने रविवार सुबह में उमेश चन्द्र महतो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










