बंदगांव अंचल कार्यालय में घुसा लंबा सांप, अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल
Snake in Bandgaon Zonal Office
Snake in Zonal Office : बंदगांव प्रखंड के अंचल कार्यालय के अंदर कुर्सी पर एक लंबा सांप देख अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चीख-पुकार मच गयी. कार्यालय में सांप देखने के बाद से कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल है. अंचल कार्यालय में इससे पहले भी कई बार सांप देखे गये हैं.
बंदगांव, अनिल तिवारी : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के अंचल कार्यालय के अंदर आज सोमवार की सुबह एक सांप देख अफरा-तफरी मच गयी. कार्यालय में सांप देखने के बाद से अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल है. अंचल कार्यालय में इससे पहले भी कई बार सांप देखे गये हैं.
अक्सर परिसर में दिखते हैं सांप
जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह कार्यालय के अंदर कुर्सी पर एक लंबा सांप देख चीख-पुकार मच गयी. कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि कार्यालय में और आसपास के परिसर में इससे पहले भी कई बार सांप देखे जा चुके हैं. अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि कार्यालय में लगातार सांपों के आने की घटनाएं अब चिंता का विषय बन गयी है. उन्होंने कहा कि इससे न केवल ��ार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि कर्मचारी भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
परिसर की नियमित सफाई और आवश्यक कार्रवाई की मांग
प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुश्री क्रिस्टीना रिचा इंदवार ने कहा लगातार सांपों के आने से हम सभी काफी भयभीत और परेशान है. हमारी लिए ये खतरनाक साबित हो सकते हैं. उन्होंने संबंधित विभागों से परिसर की नियमित सफाई और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.
इसे भी पढ़ें
Massive Fire in Giridih: पचंबा के खुशी मार्ट में भीषण आग, मां-बेटी जिंदा जली, Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









