युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपियों में दो गिरफ्तार

क्योंझर जिला के बड़बिल थाना अंतर्गत नगरपालिका स्थित आठ नंबर वार्ड के भंज कॉलोनी में बुधवार को घर में घुस अनूप विश्वकर्मा के मुंह में देसी कट्टा डालकर उसके पेट पर धारदार चाकू से हमला किया गया.
-बड़बिल : दोनों आरोपी धनबाद के, उनके पास से कट्टा, कारतूस व चाकू जब्तबड़बिल. क्योंझर जिला के बड़बिल थाना अंतर्गत नगरपालिका स्थित आठ नंबर वार्ड के भंज कॉलोनी में बुधवार को घर में घुस अनूप विश्वकर्मा के मुंह में देसी कट्टा डालकर उसके पेट पर धारदार चाकू से हमला किया गया. इस मामले में बड़बिल पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया है. वहीं, घटना में शामिल अन्य एक आरोपी फरार है. जिसकी बड़बिल पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल चाकू को बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जयनुल अंसारी व राजपाल सिंह उर्फ राजू आदि शामिल हैं.
हादसे के दौरान हुई थी हाथापाई:
मालूम हो कि हादसे के दौरान अनूप संग आरोपियों ने हाथापाई भी की थी. जिसके बाद आरोपी घटना को अंजाम दे कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी में अनूप के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से सफलता मिली. पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी चंपुआ-जैंतगढ़ मार्ग से झारखंड की ओर भागने के दौरान हुई, एक फरार हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




