बड़कुंअर-गिलुवा में हुई ‘गुफ्तगू’

आज मिट जायेंगी दूरियां ! उम्मीदवार की टिप्पणी से नाराज हूं : बड़कुंअर किरीबुरू : भाजपा का सच्चा सिपाही मैं शुरू से ही हूं. मुङो उम्मीदवारी नहीं दी गयी इसका कष्ट नहीं है लेकिन उम्मीदवार की कुछ टिप्पणी से मैं काफी आहत हूं. गुरुवार को भाजपा नेता सह मझगांव विधायक बड़कुवर गागराई ने किरीबुरू में […]
आज मिट जायेंगी दूरियां !
उम्मीदवार की टिप्पणी से नाराज हूं : बड़कुंअर
किरीबुरू : भाजपा का सच्चा सिपाही मैं शुरू से ही हूं. मुङो उम्मीदवारी नहीं दी गयी इसका कष्ट नहीं है लेकिन उम्मीदवार की कुछ टिप्पणी से मैं काफी आहत हूं. गुरुवार को भाजपा नेता सह मझगांव विधायक बड़कुवर गागराई ने किरीबुरू में औपचारिक बातचीत में यह बात कही. यहां भी उन्होंने बगावती तेवर दिखाते हुए कहा कि यदि उच्च स्तर से इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया गया तो निर्दलीय उम्मीदवारी से चुनावी समर में कूद जाऊंगा. हालांकि उन्होंने नेतृत्व पर मामला छोड़कर अपने रूख में नरमी का भी संकेत दे दिया.
बड़कुंअर नाराज नहीं, भाजपा के साथ : गिलुवा
चाईबासा : मझगांव के विधायक बड़कुंअर गागराई भारतीय जनता पार्टी के साथ है. वे हमसे नाराज नहीं है. बुधवार को डुमरिया आवास में उनके साथ मित्रतापूर्ण माहौल में बातचीत हुई है. वे आज भी भाजपा के सच्चे सिपाही की तरह कार्य कर रहे है. रोजाना क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर प्रत्याशी की जीत में योगदान दे रहे है. उनका लक्ष्य मोदी को पीएम बनाना है. बड़कुंअर मुङो अपना बड़ा भाई तथा मैं उन्हें अपना छोटा भाई मानता हूं. उन्हें चुनाव की सभी जिम्मेदारी सौंपी जायेगी, उन्होंने उसे पूरा करने का आश्वासन भी दिया है. शुक्रवार को संयुक्त प्रेस बयान में इसका खुलासा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




