रूठे बड़कुंअर को मनाने पहुंचे अमरप्रीत काले

चाईबासा : नाराज चल रहे मझगांव के भाजपा विधायक बड़कुंवर को मनाने का दौर आज दिन भर चलता रहा. बड़कुंअर द्वारा निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा किये जाने के बाद बुधवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा सबसे पहले उन्हें मनाने पहुंचे. दोनों की मुलाकात डुमरिया स्थित बड़कुंअर गागराई के आवास में हुई. जहां […]
चाईबासा : नाराज चल रहे मझगांव के भाजपा विधायक बड़कुंवर को मनाने का दौर आज दिन भर चलता रहा. बड़कुंअर द्वारा निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा किये जाने के बाद बुधवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा सबसे पहले उन्हें मनाने पहुंचे. दोनों की मुलाकात डुमरिया स्थित बड़कुंअर गागराई के आवास में हुई. जहां पर दोनों ने गीला शिकवा दूर करने का प्रयास किया. दोपहर बाद पार्टी के पश्चिम सिंहभूम जिला प्रभारी अमरप्रीत सिंह काले बड़कुंवर गागराई के चाईबासा स्थित आवास पहुंचे.
जहां पर दोनों की लगभग दो घंटे तक बातचीत की. अमरप्रीत ने दोनों को मिलने के लिये लक्ष्मण गिलुवा को बड़कुंअर के घर बुलवाया था. लेकिन चुनाव प्रचार के लिये किरीबुरू में होने के कारण गिलुवा शाम सात बजे तक बड़कुंअर के घर नहीं पहुंच सके थे. जिसके कारण अमरप्रीत सिंह काले शाम सात बजे वापस जमशेदपुर लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




