बिना टिकट ही टाटा के लिए रवाना हुए यात्री

Published at :20 Mar 2014 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
बिना टिकट ही टाटा के लिए रवाना हुए यात्री

नोवामुंडी : नोवामुंडी रेलवे स्टेशन में सोमवार से बुकिंग क्लर्क के विलंब से काउंटर खोलने के कारण कई यात्री बिना टिकट यात्र करने पर मजबूर हुए. बुधवार को बड़बिल से टाटा जाने वाली पैसेंजर में टिकट नहीं मिलने पर कई यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा मचाया. नोवामुंडी के स्टेशन मास्टर एस सरकार ने बताया कि […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : नोवामुंडी रेलवे स्टेशन में सोमवार से बुकिंग क्लर्क के विलंब से काउंटर खोलने के कारण कई यात्री बिना टिकट यात्र करने पर मजबूर हुए. बुधवार को बड़बिल से टाटा जाने वाली पैसेंजर में टिकट नहीं मिलने पर कई यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा मचाया. नोवामुंडी के स्टेशन मास्टर एस सरकार ने बताया कि रेलवे विभाग की ओर से कर्मचारियों की संख्या घटा दी गयी है.

नोवामुंडी के बुकिंग क्लर्क का पदभार नव प्रतिनियुक्त एसके ठाकुर को दिया गया है लेकिन तबीयत खराब होने से वे आकस्मिक अवकाश पर चले गये. वही जे गुप्ता विलंब से स्टेशन पहुंचे. उन्होंने बताया कि यातायात जाम रहने के कारण विलंब हुआ. लेकिन यात्रियों ने गुप्ता की दलील को खारीज करते हुए इसे सिर्फ लापरवाही बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola