कार्यकर्ताओं ने लिया भाजपा को जिताने का संकल्प

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी सदर प्रखंड कमेटी एवं खूंटपानी प्रखंड में आने वाले दस बूथ के कार्यकर्ताओं की बुधवार को बैठक हुई. जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ क्षेत्र से भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया. बैठक में टोंटो प्रखंड अध्यक्ष पुंडुवा सिंह कुंटिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवार […]
चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी सदर प्रखंड कमेटी एवं खूंटपानी प्रखंड में आने वाले दस बूथ के कार्यकर्ताओं की बुधवार को बैठक हुई. जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ क्षेत्र से भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया. बैठक में टोंटो प्रखंड अध्यक्ष पुंडुवा सिंह कुंटिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवार को संसद में भेजकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना सुनिश्चित करें. उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मझगांव विधायक बड़कुंअर गागराई को अभिभावक बताया और इस चुनाव में उनके मार्गदर्शन की उम्मीद जतायी.
सदर प्रखंड अध्यक्ष ब्राजील सुंडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदर प्रखंड प्रभारी राजू खान, जिला उपाध्यक्ष असमान सुंडी, जिला मंत्री अजरुन बानरा संपत सुम्ब्रुई, घनश्याम गोप, सुरसिंह बानरा, विश्वनाथ गोप, दिनेश मुंडा, प्रमोद नायक, संजय नायक, अशोक खंडाईत, गोपाल दसव्या, मनोज कुमार बोयपाई, उदय पुरती, गंगाराम मछुआ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




