प्रेमिका से अनबन हुई तो दे दी जान

किरीबुरू : किरीबुरू प्रोस्पेक्टिीग निवासी सीमोन सोरीन के पुत्र बेनेडिक सोरीन उर्फ बोनी (18 ) ने प्रेमिका से झगड़ा होने पर चर्च हाटिंग स्थित अपने बुआ के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नोवामुंडी कॉलेज में पढ़ने वाला बोनी इंटर की परीक्षा दे रहा था. शुक्र वार की रात अपनी प्रेमिका के साथ किसी […]
किरीबुरू : किरीबुरू प्रोस्पेक्टिीग निवासी सीमोन सोरीन के पुत्र बेनेडिक सोरीन उर्फ बोनी (18 ) ने प्रेमिका से झगड़ा होने पर चर्च हाटिंग स्थित अपने बुआ के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नोवामुंडी कॉलेज में पढ़ने वाला बोनी इंटर की परीक्षा दे रहा था. शुक्र वार की रात अपनी प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी.
शनिवार कि सुबह पानी भरने के लिए जब उसकी बुआ ने घर का दरवाजा खोला तो उसे छत के कड़ी से लटकता पाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. दूसरी ओर जानकारी होने पर प्रेमिका भी वहां पहुंची थी. पुलिस को प्रेम प्रसंग की जानकारी देने के साथ पिछली रात हुई झगड़े की बात भी बतायी थी. बेनेडीक किरीबुरू रिक्रेशन कल्ब मे फ्यूजन डांस क्लास भी चलाता था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




