आरइओ ने किया खूंटपानी में बच्चों का नामांकन

Updated at : 18 Apr 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
आरइओ ने किया खूंटपानी में बच्चों का नामांकन

शिक्षा पदाधिकारी रामपति राम ने विद्यालय चलें-चलायें अभियान का लिया जायजा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रामपति राम ने विद्यालय चलें-चलायें अभियान-2017 का जायजा लेने के लिए सोमवार को खूंटपानी प्रखंड का दौरा किया. दौरे के क्रम में कई स्कूलों में जाकर अभियान के दौरान चलायी जाने वाली गतिविधियों की जानकारी ली. इस […]

विज्ञापन

शिक्षा पदाधिकारी रामपति राम ने विद्यालय चलें-चलायें अभियान का लिया जायजा

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रामपति राम ने विद्यालय चलें-चलायें अभियान-2017 का जायजा लेने के लिए सोमवार को खूंटपानी प्रखंड का दौरा किया. दौरे के क्रम में कई स्कूलों में जाकर अभियान के दौरान चलायी जाने वाली गतिविधियों की जानकारी ली. इस दौरान प्राथमिक विद्यालय कोटसोना में निकाली गयी प्रभातफेरी में भी उन्होंने हिस्सा लिया.
उक्त स्कूल में शिशु सदन व वर्ग प्रथम में कई बच्चों का नाम भी आरइओ श्री राम ने दर्ज किया. उन्होंने अपने हाथों से नामांकन पंजी में बच्चों का एडमिशन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में 5 से 18 आयु वर्ग का एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहना चाहिए. आयु के अनुसार बच्चों का नामांकन उस वर्ग में करें, जिसके वह लायक हैं. साढ़े चार साल से उपर आयु वाले बच्चों का नामांकन शिशु सदन में करना है. 6 साल के बच्चों का नाम प्रथम वर्ग में दर्ज कराना है
. उन्होंने कहा कि विद्यालय चलें-चलायें अभियान 26 अप्रैल तक चलेगा. 18 अप्रैल से सघन नामांकन अभियान है. घर- घर जाकर बच्चों का नाम दर्ज करना है. इसलिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति व माता समिति के सदस्य गण तथा जनप्रतिनिधि सामंजस्य स्थापित कर शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन स्कूल में करायें. 26 अप्रैल तक दिये गये सभी गतिविधियों को अंजाम दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola