उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Updated at : 18 Apr 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

जोड़ा नपा. एडीएम से मिल 10 पार्षदों ने पत्र सौंपा नपा के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का लगाया आरोप उपाध्यक्ष पर पार्षदों की छवि खराब करने का आरोप बड़बिल : जोड़ा नगरपालिका के उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ जेना के खिलाफ नपा के 10 पार्षद गोलबंद हो गए हैं. 10 वार्ड पार्षदों ने सोमवार को क्योंझर […]
विज्ञापन
जोड़ा नपा. एडीएम से मिल 10 पार्षदों ने पत्र सौंपा
नपा के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का लगाया आरोप
उपाध्यक्ष पर पार्षदों की छवि खराब करने का आरोप
बड़बिल : जोड़ा नगरपालिका के उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ जेना के खिलाफ नपा के 10 पार्षद गोलबंद हो गए हैं. 10 वार्ड पार्षदों ने सोमवार को क्योंझर अतिरिक्त जिलापाल (एडीएम) से मुलाकात कर उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौंपा. पार्षदों का आरोप है कि उपाध्यक्ष नपा पर एकछत्र राज के प्रयास में हैं. नपा के हर वार्ड में जाकर लोगों को उनके पार्षद के खिलाफ भड़काते हैं. वहीं उक्त वार्ड में होने वाले काम को अपना प्रयास बताते हैं. उनके कारण वार्ड का विकास कार्य में बाधा पहुंच रहा है.
ज्ञात हो कि जोड़ा नगरपालिका में कुल 14 वार्ड हैं. वहीं आने वाले साल में नगरपालिका चुनाव है. उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास पत्र सौंपने वालों में वार्ड 2 के पार्षद श्रीकांत कुमार सामंता, वार्ड 3 के जितेंद्र जायसवाल, वार्ड 5 के तन्द्रा शाह, वार्ड 7 की राज कुमारी थापा, वार्ड 8 के नृपति नायक, वार्ड 9 के अशोक नायक, वार्ड 10 के सुरेश बारीक़, वार्ड 11 की रीना मुंडा, वार्ड 12 के रंजीत कुमार भंजदेव और वार्ड 13 के पार्षद बेरगा मुंडा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




