विधवा की मदद को आगे आयीं जिप उपाध्यक्ष

Updated at : 18 Apr 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
विधवा की मदद को आगे आयीं जिप उपाध्यक्ष

चाईबासा : जोड़ापोखर के डुडियाबासा निवासी विधवा कुंति मुंडा की मदद को जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचु आगे आयी है. सोमवार को विधवा के घर पहुंच पहुंची चांदमनी बलमुचु ने उन्हें चावल, दाल, आलू, वस्त्र देकर उनकी मदद की. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर उन्हें इंदिरा आवास के तहत मकान व पेंशन […]

विज्ञापन

चाईबासा : जोड़ापोखर के डुडियाबासा निवासी विधवा कुंति मुंडा की मदद को जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचु आगे आयी है. सोमवार को विधवा के घर पहुंच पहुंची चांदमनी बलमुचु ने उन्हें चावल, दाल, आलू, वस्त्र देकर उनकी मदद की. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर उन्हें इंदिरा आवास के तहत मकान व पेंशन दिलाने का भरोसा दिलाया. पिछले दिन पीड़िता कुंती के मकान में आग लग गयी थी. जिसके कारण उसका पूरा घर जल गया था.

घर के सारे सामान भी आग में जलकर खाक हो गये थे. विधवा का अपना रिश्तेदार नहीं होने के कारण उसका परिवार सड़क पर आ गया था. मजबूर होकर विधवा कुंति अपनी एक बेटी को लेकर दूसरे व्यक्ति के घर पर रहने को मजबूर थी. इस बीच जितेंद्र गोप पीड़िता की समस्या को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचु के पास पहुंचे थे. पीड़िता की समस्या जानकार चांदमनी सोमवार को उससे मिलने उसके आवास पहुंची थी. उससे मिलकर उसकी समस्या सुनी तथा जल्द ही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola