जिले के 30 शराब दुकानों के लिए ऑनलाइन होगा आवेदन

चाईबासा : जिले के 30 शराब दुकानों की साढ़े तीन माह की बंदोबस्ती के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने ऑनलाइन आवेदन लेगा. विभागीय स्तर पर इस दिशा में प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है. ऑनलाइन आवेदन के तहत अब जिले से बाहर रहने वाला व्यक्ति भी आवेदन कर सकता है. विभाग हर हाल […]
चाईबासा : जिले के 30 शराब दुकानों की साढ़े तीन माह की बंदोबस्ती के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने ऑनलाइन आवेदन लेगा. विभागीय स्तर पर इस दिशा में प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है. ऑनलाइन आवेदन के तहत अब जिले से बाहर रहने वाला व्यक्ति भी आवेदन कर सकता है. विभाग हर हाल में खाली पड़े इन 30 दुकानों की बंदोबस्ती करने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने में जुटा है. विभाग के मुताबिक अगस्त से राज्य सरकार द्वारा शराब की बिक्री अपने हाथ में लेने तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कारण एनएच व एसएच के किनारे से शराब दुकानों को हटने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है.
जिले में चलने वाले 65 शराब दुकानों में से 33 दुकानों को पुराने लाइसेंसधारियों को ही रिन्यूअल कर दिया गया है. वहीं 32 दुकान खाली बच गये थे. 11 अप्रैल को लॉटरी के जरिये दुकान आवंटित होने थे, लेकिन 32 दुकानों के लिए केवल दो ही लाइसेंस पड़े थे. जिन्हें प्रशासन ने सिंगल लॉटरी के जरिये आवंटित कर दिया था. इधर, विभाग ने जिन 33 पुरानी शराब दुकानों को नये सिरे से रिन्यूअल किया, उनमें से कई दुकानें विरोध के कारण नहीं खुल पा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




