19 से 26 तक काला बिल्ला लगा काम करेंगे केयू के शिक्षक

Updated at : 15 Apr 2017 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
19 से 26 तक काला बिल्ला लगा काम करेंगे केयू के शिक्षक

रांची में फुटाज की बैठक के बाद लिया गया निर्णय कोल्हान विवि मुख्यालय में 26 अप्रैल को होगी तालाबंदी चाईबासा : ट्रेजरी से वेतन भुगतान के विरोध में कोल्हान विवि के शिक्षक व कर्मचारी 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. वहीं 26 अप्रैल को शिक्षक विवि मुख्यालय में धरना प्रदर्शन […]

विज्ञापन

रांची में फुटाज की बैठक के बाद लिया गया निर्णय

कोल्हान विवि मुख्यालय में 26 अप्रैल को होगी तालाबंदी
चाईबासा : ट्रेजरी से वेतन भुगतान के विरोध में कोल्हान विवि के शिक्षक व कर्मचारी 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. वहीं 26 अप्रैल को शिक्षक विवि मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर तालाबंदी करेंगे. दो मई को कोल्हान विवि के सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहते हुये मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे.
शनिवार को विवि शिक्षक संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया. वहीं शुक्रवार को रांची स्थित मारवाड़ी कॉलेज में हुई फुटाज की बैठक में बनी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. टाकू अध्यक्ष डॉ रामप्रवेश ने कहा कि ट्रेजरी भुगतान को लेकर शिक्षकों में काफी रोष है. ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान में काफी विलंब होता है. इसमें वेतन भुगतान में महीनों लग जाते है. शिक्षक इस बार आर पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola