अनुमंडल अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस
Updated at : 15 Apr 2017 11:53 PM (IST)
विज्ञापन

निरीक्षण कर अस्पताल की समस्याअों से अवगत हुए विधायक चक्रधरपुर : शनिवार को विधायक शशिभूषण सामड ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेने के बाद विधायक श्री सामाड ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आरएन सोरेन से बातचीत की. डॉ श्री सोरेन ने कहा कि अस्पताल को एंबुलेंस की […]
विज्ञापन
निरीक्षण कर अस्पताल की समस्याअों से अवगत हुए विधायक
चक्रधरपुर : शनिवार को विधायक शशिभूषण सामड ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेने के बाद विधायक श्री सामाड ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आरएन सोरेन से बातचीत की. डॉ श्री सोरेन ने कहा कि अस्पताल को एंबुलेंस की जरूरत है. जो एंबुलेंस है, वह खराब पड़ा है. एंबुलेंस नहीं रहने से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इस पर आश्वासन देते हुए विधायक श्री सामड ने कहा कि शीघ्र ही अनुमंडल अस्पताल को एंबुलेंस मुहैया कराया जायेगा, ताकि मरीजों को परेशानी ना हो. विधायक ने कहा कि गरमी को देखते हुए अस्पताल में पर्याप्त पेजयल आदि की व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा मरीजों को मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. विधायक श्री सामड ने कहा कि अस्पताल में अन्य समस्याअों का भी निदान किया जायेगा. निरीक्षण के क्रम में पवन कुमार, रविभूषण सिंह, भीमसेन होनहागा, जंगल सिंह गागराई, कमल प्रधान व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




