छोटा परिवार, सुखी परिवार

Updated at : 15 Apr 2017 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
छोटा परिवार, सुखी परिवार

मिशन परिवार विकास प्रचार रथ रवाना, सीएस ने दिखायी हरी झंडी 18 से 21 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम चाईबासा : स्वास्थ्य विभाग ने 18 अप्रैल से मिशन परिवार विकास यानी छोटा परिवार, सुखी परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की सफलता के लिए विभाग गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर रहा है. शनिवार को सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

मिशन परिवार विकास प्रचार रथ रवाना, सीएस ने दिखायी हरी झंडी

18 से 21 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम
चाईबासा : स्वास्थ्य विभाग ने 18 अप्रैल से मिशन परिवार विकास यानी छोटा परिवार, सुखी परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की सफलता के लिए विभाग गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर रहा है.
शनिवार को सदर अस्पताल अस्पताल परिसर से मिशन परिवार विकास प्रचार रथ को सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सीएस ने कहा कि मिशन परिवार विकास कार्यक्रम 18 से 21 अप्रैल तक सदर अस्पताल के अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पुरुष नसबंदी व महिला बंध्याकरण किया जायेगा.
क्षेत्र में एएनएम व सहियाओं के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर सर्वे किया जा रहा है. इच्छुक महिला-पुरुषों 18 से 25 अप्रैल तक बंध्याकरण व नसबंदी करा सकते हैं. महिला बंध्याकरण के लिए 2000 व पुरुष नसबंदी के लिए 3000 रुपये मिलेंगे. इस अवसर पर कुष्ठ पदाधिकारी डॉ हरिपाल सोनार, डीपीएम नीरज कुमार यादव, लेखा प्रबंधक ब्रजेश झा समेत काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola