छह शिक्षकों का हुआ तबादला
Updated at : 14 Apr 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

कोल्हान विवि ने निकाली अधिसूचना, अविलंब संबंधित विभाग व कॉलेज में योगदान करने का निर्देश डॉ उमेश चौधरी गये पीजी विभाग चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को छह शिक्षकों का तबादला किया है. जिसमें मनोविज्ञान, हिंदी व फिजिक्स विषय के शिक्षक शामिल है. टाटा कॉलेज चाईबासा के मनोविज्ञान विभाग के डॉ उमेश चौधरी […]
विज्ञापन
कोल्हान विवि ने निकाली अधिसूचना, अविलंब संबंधित विभाग व कॉलेज में योगदान करने का निर्देश
डॉ उमेश चौधरी गये पीजी विभाग
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को छह शिक्षकों का तबादला किया है. जिसमें मनोविज्ञान, हिंदी व फिजिक्स विषय के शिक्षक शामिल है. टाटा कॉलेज चाईबासा के मनोविज्ञान विभाग के डॉ उमेश चौधरी का तबादला पीजी विभाग चाईबासा में कर दिया गया है, जबकि को-ऑपरेटिव हिंदी विभाग के डॉ जेपी मिश्रा को भी पीजी विभाग बुलाया गया. टाटा कॉलेज से दो शिक्षकों का तबादला पीजी विभाग में हुआ है. वहीं पीजी विभाग से भी दो शिक्षकों को अन्य कॉलेज भेज दिया. फिजिक्स विभाग की डॉ नूतन चंद्रा का तबादला वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर कर दिया गया है.
वहीं काशी साहू के फिजिक्स शिक्षक डॉ आरके कर्ण का तबादला पीजी विभाग कर दिया. विवि प्रशासन ने सभी शिक्षकों को अविलंब संबंधित विभाग व कॉलेज में योगदान करने का निर्देश दिया है. हिंदी विभाग में डॉ जेपी सिंह हो सकते एचओडी: कोल्हान विश्वविद्यालय के एचओडी डॉ शशिलता का कार्यकाल खत्म होने के बाद विभागाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है. इसी उद्देश्य से वरीयता के आधार पर को ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर से हिंदी शिक्षक डॉ जेपी सिंह को पीजी विभाग बुलाया गया है. शीघ्र ही विभागाध्यक्ष की अधिसूचना जारी कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




