पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था बहाल हो

आजसू पार्टी की जन परिचय सभा आयोजित चाईबासा : आजसू सदर प्रखंड कमेटी ओर से शनिवार को रवींद्र भवन में आजसू पार्टी की जन परिचय सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक छवि महतो व जिला उपाध्यक्ष अनिल सोरेन ने की. सभा में पिछले दिनों रांची के महाधिवेशन में […]
आजसू पार्टी की जन परिचय सभा आयोजित
चाईबासा : आजसू सदर प्रखंड कमेटी ओर से शनिवार को रवींद्र भवन में आजसू पार्टी की जन परिचय सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक छवि महतो व जिला उपाध्यक्ष अनिल सोरेन ने की. सभा में पिछले दिनों रांची के महाधिवेशन में पारित 29 मुद्दों पर चर्चा की गयी. प्रखंड अध्यक्ष राउतु देवगम ने कहा कि आजसू पार्टी समता मूलक शोषण विहीन समाज की स्थापना के लिए संघर्षरत है.
उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था बहाल हो, आदिवासी की अर्हता रखनेवाली विभिन्न जातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाये. उन्होंने कहा कि महिलाओं की राज्य व देश स्तर की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में केंद्रीय सदस्य बाबू अहमद, अजय महतो, जिला सचिव विकास सिंहदेव, जिला संगठन सचिव अजीत बिरूवा, सचिव बुधन सिंह तांती, प्रखंड कोषाध्यक्ष जयराम बारी, प्रकाश देवगम, राजेश देवगम, मंगल सिंह देवगम, सरजोम कालुंडिया, सूरज प्रकाश तियु, सिनु देवगम, मोहित बानरा, प्रधान देवगम, पवन कुदादा, व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




