हाथियों ने आंगनबाड़ी केंद्र व घर तोड़ा
Updated at : 31 Mar 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

हाटगम्हरिया के रूईया गांव में हाथियों ने मचाया तांडव हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया के कुशमुंडा पंचायत के लोवापी के बाद बुधवार रात्रि को लगभग दो बजे रूईया गांव में जंगली हाथियों ने धावा बोल दिया. जंगली हाथियों ने मिचराय पिंगुवा का आवास और आंगनबाड़ी केंद्र तोड़ डाला. दो घरों में रखे धान और चावल चट कर […]
विज्ञापन
हाटगम्हरिया के रूईया गांव में हाथियों ने मचाया तांडव
हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया के कुशमुंडा पंचायत के लोवापी के बाद बुधवार रात्रि को लगभग दो बजे रूईया गांव में जंगली हाथियों ने धावा बोल दिया. जंगली हाथियों ने मिचराय पिंगुवा का आवास और आंगनबाड़ी केंद्र तोड़ डाला. दो घरों में रखे धान और चावल चट कर गये. लगभग 20 से 25 हाथियों का झुंड है. लोग रात में जागकर पहरेदारी कर रहे हैं. जानकारी होने के बाद भी वन विभाग की टीम ने पीड़ित व पीड़ित गांव का दौरा नहीं किया. इससे लोगों में काफी नाराजगी है. बताया जा रहा है कि हाथियों ने कितायबुरू जंगल में डेरा डाल रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




