पीएलएफआइ सब जोनल कमांडर की तलाश
Updated at : 20 Mar 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

मुखिया को अगवा करने का मामला चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में सक्रिय पीएलएफआइ को उखाड़ फेंकने के लिए पुलिस अधीक्षक अनिश गुप्ता के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई तेज कर दी है. कराइकेला से एक सप्ताह पहले रंगदारी के लिए एक मुखिया को पीएलएफआइ की ओर से अगवा करने के मामले की पुलिस ने […]
विज्ञापन
मुखिया को अगवा करने का मामला
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में सक्रिय पीएलएफआइ को उखाड़ फेंकने के लिए पुलिस अधीक्षक अनिश गुप्ता के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई तेज कर दी है. कराइकेला से एक सप्ताह पहले रंगदारी के लिए एक मुखिया को पीएलएफआइ की ओर से अगवा करने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस को अगवा हुए मुखिया का नाम पता चल गया है. पुलिस जल्द मुखिया को बुलाकर पूछताछ करेगी. पीएलएफआइ के किस दस्ते ने कहां से अगवा किया, उसे कहां ले जाया गया, पीएलएफआइ के लोगों ने उनसे क्या बातचीत की, कैसे वह उनके चंगुल से छूटकर आने में सफल रहा आदि सवालों का जवाब पुलिस तलाशेगी.
अबतक की जांच में साफ हो गया है कि यह काम क्षेत्र में सक्रिय पीएलएफआइ सब जोनल कमांडर अजय पुरती का है. इन दिनों बंदगांव, कराइकेला आदि क्षेत्र में पीएलएफआइ काफी सक्रिय है. उक्त संगठन की ओर से आये दिन विभिन्न लोगों से लेवी मांगने की बात सामने आ रही है. पुलिस ने शनिवार को भी पीएलएफआइ सदस्यों की तलाश में सिमको व आसपास के गांव में दबिश दी थी. पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार 24 घंटे में प्रतिबंधित संगठनों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गयी. चक्रधरपुर से हिरासत में लिये गये भाजपा नेता रुपेश साव की सूचना पर पुलिस ने दो और लोगों को कब्जे में लिया है. इनसे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




