गुमदा तियु बनाये गये अध्यक्ष

Updated at : 12 Mar 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
गुमदा तियु बनाये गये अध्यक्ष

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव चाईबासा : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के चुनाव में खूंटपानी प्रखंड के वरीय शिक्षक गुमदा तियु ने भारी मतों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष सीट पर कब्जा जमाया. जबकि 62 मत प्राप्त कर उपेंद्र प्रसाद पुन: प्रधान सचिव पद पर कब्जा जमाने में […]

विज्ञापन

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव

चाईबासा : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के चुनाव में खूंटपानी प्रखंड के वरीय शिक्षक गुमदा तियु ने भारी मतों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष सीट पर कब्जा जमाया. जबकि 62 मत प्राप्त कर उपेंद्र प्रसाद पुन: प्रधान सचिव पद पर कब्जा जमाने में सफल रहे. संघ का चुनाव नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय में शनिवार को संपन्न हुआ. सरायकेला- खरसावां के शिक्षक विवेकानंद पांडा बतौर पर्यवेक्षक व पदाधिकारी के रूप में उपस्थित थे.
माजिद खान की देखरेख एवं प्रदेश संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्रा की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें खूंटपानी के वरीय शिक्षक गुमदा तियू अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए और सदर की शिक्षिका रानी पूनम निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुनी गयी. वहीं आशा के अनुरूप उपेंद्र प्रसाद को भारी मतों से प्रधान सचिव पद के लिए चुन लिया गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए खूंटपानी की शिक्षिका शांति प्रिया बलमुचु निर्विरोध निर्वाचित हुई.
…जब अध्यक्ष पद से गुमदा तियु ने नाम वापस ले लिया: चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए शिक्षकों के विशेष अनुरोध पर खूंटपानी प्रखंड के वरीय शिक्षक गुमदा तियु ने पर्चा भरा, जबकि सदर से अशोक कुमार राम, चक्रधरपुर से वेद प्रकाश गुप्ता और मझगांव के सपन साहू ने दावेदारी पेश की. सपन साहू ने गुमदा तियु के समर्थन में नाम वापस लेने के बाद तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे रहे. वहीं प्रधान सचिव पद के लिए निवर्तमान प्रधान सचिव उपेंद्र प्रसाद और झींकपानी के अनिल कुमार सिंह ने पर्चा भरा.
चुनाव के दौरान शिक्षकों के बीच तब सांसत की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जब अध्यक्ष पद के लिए भारी समर्थन मिल रहे गुमदा ने नाम वापसी की घोषणा कर दी. बाद में शिक्षकों के विशेष आग्रह पर गुमदा मैदान में बने रहे. गुप्त मतदान में 77 में से 71 मत पड़े. जिसमें अध्यक्ष निर्वाचित गुमदा तियु को 50,
अशोक कुमार राम को 12 और वेद प्रकाश गुप्ता को 9 मत मिले. वहीं प्रधान सचिव चुने गये उपेन्द्र प्रसाद को 62 और अनिल कुमार सिंह को 9 मत मिले. परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव पर्यवेक्षक एवं पदाधिकारी द्वारा निर्वाचित उम्मीदवारों को चुनाव पंजी पर हस्ताक्षर कराया गया. चुनाव के दौरान मनोहरपुर के शिक्षक आनंद कुमार गुप्ता, तांतनगर के दिनेश चंद्र सावैयां किंगमेकर की भूमिका में नजर आये. चुनाव में जिले के हर प्रखंड के संघीय प्रतिनिधि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola