ePaper

तीन पंचायत सेवक व एक जनसेवक होंगे निलंबित

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
तीन पंचायत सेवक व एक जनसेवक होंगे निलंबित

कार्य में लापरवाही, अफसरों की बात नहीं मानने के आरोप में हुई कार्रवाई अनुशासनहीनता के आरोप में बंदगांव बीडीओ ने प्रपत्र क गठित किया चाईबासा : बंदगांव प्रखंड के तीन पंचायत सेवक और एक जन सेवक के खिलाफ बीडीओ ने प्रपत्र क गठित किया है. कार्य में लापरवाही, अधिकारियों की बात नहीं सुनने, फील्ड में […]

विज्ञापन

कार्य में लापरवाही, अफसरों की बात नहीं मानने के आरोप में हुई कार्रवाई

अनुशासनहीनता के आरोप में बंदगांव बीडीओ ने प्रपत्र क गठित किया
चाईबासा : बंदगांव प्रखंड के तीन पंचायत सेवक और एक जन सेवक के खिलाफ बीडीओ ने प्रपत्र क गठित किया है. कार्य में लापरवाही, अधिकारियों की बात नहीं सुनने, फील्ड में जाकर कार्य नहीं करने और हमेशा ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में कार्रवाई हुई है. टेबो के पंचायत सेवक रेंगो सामड, मेरांगगुटू के पंचायत सेवक घनश्याम राम खलको, चम्पावा पंचायत सेवक प्रकाश कुमार प्रधान तथा जन सेवक टीकाराम के खिलाफ आरोप तय किया गया है. बीडीओ द्वारा प्रपत्र क गठन के बाद जिला प्रशासन की ओर से चारों पर निलंबन की कार्रवाई होगी. उल्लेखनीय है कि कार्य में तेजी नहीं लाने,
लापरवाही बरतने और अफसरों की बात नहीं मानने के आरोप में उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने पूर्व में बंदगांव बीडीओ बुढ़ाय सारू से पद छीन लिया. कार्य में तेजी नहीं लाने के आरोप में डीसी ने गुदड़ी बीडीओ संजय कुमार सिन्हा को पद से हटा दिया. गुदड़ी व बंदगांव में विकास की रफ्तार अन्य प्रखंडों की अपेक्षा कम है. इन प्रखंडों में विकास कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर डीसी ने कार्रवाई का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola