नकल हुई, तो केंद्राधीक्षक नपेंगे
Updated at : 13 Feb 2017 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

मैट्रिक-इंटर परीक्षा. मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में डीसी ने कहा वांछित सामग्री प्रवेश गेट के बाहर रखने का आदेश एक घंटे पहले मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्नपत्र केंद्र पर पहुंचेगा चाईबासा : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा का संचालन को लेकर उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने रविवार को समाहरणालय सभागार में परीक्षा केंद्रों के […]
विज्ञापन
मैट्रिक-इंटर परीक्षा. मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में डीसी ने कहा
वांछित सामग्री प्रवेश गेट के बाहर रखने का आदेश
एक घंटे पहले मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्नपत्र केंद्र पर पहुंचेगा
चाईबासा : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा का संचालन को लेकर उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने रविवार को समाहरणालय सभागार में परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक व मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की. इसमें उपायुक्त ने चेताया कि अगर परीक्षा केंद्रों में किसी प्रकार का कदाचार हुआ तो, केंद्राधीक्षक पर कार्रवाई होगी. डीसी ने भयमुक्त और बेहतर माहौल में परीक्षा कराने का आदेश दिया. किसी स्तर पर चूक न हो इसका ध्यान रखने को कहा. दूसरे के नाम से परीक्षा देने वाले की पहचान कर कार्रवाई का आदेश दिया. प्रवेश गेट पर वांछित सामग्री सहित अन्य चीजों को बाहर रखवाने का निर्देश दिया. डीसी ने बारी-बारी से एसडीओ, बीडीओ और केंद्राधीक्षकों से प्रश्न पत्र उनके इलाके में पहुंचने की जानकारी ली.
उन्होंने एक घंटे पहले मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्नपत्र कोषागार या बैंकों से निकालकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने का आदेश दिया.
डीइओ ने सरकारी गाइडलाइन की जानकारी दी. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) प्रदीप चौबे ने सभी केंद्राधीक्षकों व मजिस्ट्रेटों को सरकारी गाइडलाइन की जानकारी दी. मौके पर एसपी अनीश गुप्ता, चाइबासा एसडीओ, जगन्नाथपुर एसडीओ, डीटीओ और विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, बीइइओ व केंद्राधीक्षक आदि उपस्थित थे. 16 व 17 को होने वाली परीक्षा स्थगित, अब 18 से शुरू होगी परीक्षा. डीइओ प्रदीप चौबे ने बताया कि 16 व 17 फरवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित हो गयी है. मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा अब 18 फरवरी से शुरू होगी. 16 व 17 को होने वाली परीक्षा अब 2 व 3 मार्च को होगी.
उड़नदस्ता टीम करेगी परीक्षा केंद्रों की औचक जांच. नकलचियों को पकड़ने व परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था की जांच के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया. उड़नदस्ता टीम समय-समय पर परीक्षा केंद्रों की औचक जांच करेगी. राज्य स्तर पर भी उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है.
43 केंद्रों पर होगी परीक्षा. मैट्रिक में जिले से पिछले साल 18,000परीक्षार्थी थे. इस बार कुल 16,615 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. पिछले साल की तुलना में इसबार परीक्षार्थियों की संख्या घटी है. डीइओ ने डीसी को बताया कि 75 फीसदी उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने दिया गया है. मैट्रिक की परीक्षा 43 केंद्रों पर होगी.
18 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा. इस साल इंटरमीडिएट में जिले से कुल 11,422 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. पिछले साल कुल 11,345 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी. पिछले साल की अपेक्षा इस साल 77 परीक्षार्थी बढ़े हैं. इंटरमीडिएट परीक्षा 18 केंद्रों पर होगी.
परीक्षार्थियों को 15 मिनट पहले मिलेगा प्रश्नपत्र
परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद प्रवेश पर रोक
परीक्षा भवन में नहीं लगेगी साइकिल व अन्य वाहन
दिव्यांग परीक्षार्थी अपने साथ रख सकेंगे एक सह लेखक
10वीं के दिव्यांग परीक्षार्थी 9वीं व 12 वीं के 11वीं के छात्र को रखेंगे लेखक
परीक्षा केंद्रों में केवल केंद्राधीक्षक को मोबाइल रखने की अनुमति
परीक्षा केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय ठीक रखने का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




