मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं थाने पहुंचे साहु टोला के लोग
Updated at : 13 Feb 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

पांच फरवरी को सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई थी दो टोलों में मारपीट चक्रधरपुर : पांच फरवरी की रात सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई मारपीट को लेकर केरा पंचायत के साहु टोला के लाेग भयभीत हैं. इस संबंध में दर्ज मामले को लेकर अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने […]
विज्ञापन
पांच फरवरी को सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई थी दो टोलों में मारपीट
चक्रधरपुर : पांच फरवरी की रात सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई मारपीट को लेकर केरा पंचायत के साहु टोला के लाेग भयभीत हैं. इस संबंध में दर्ज मामले को लेकर अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को टोला के करीब एक दर्जन महिला-पुरुष चक्रधरपुर थाने पहुंच गये और मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.
तापस साहु के नेतृत्व में पहुंचे साहु टोला के महिला-पुरुषों ने थाना प्रभारी गोपानाथ तिवारी को बताया कि विसर्जन जुलूस के दौरान मंडल टोला के कुछ युवकों ने साहु टोला के लोगों के साथ मारपीट की थी, जिसमें छह महिला-पुरुष घायल हो गये थे. मारपीट करने वालों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है. इधर, थाना प्रभारी श्री तिवारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




