170 शिक्षक व कवि हुए सम्मानित
Updated at : 13 Feb 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

उत्कल सम्मेलनी ओड़िया शिक्षक का स्थापना दिवस समारोह चक्रधरपुर : स्वागातिका दाश की पुण्यतिथि पर रविवार को स्वागातिका दाश मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से उत्कल सम्मेलनी ओड़िया शिक्षक स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. दीप कल्याण मंडप में आयोजित समारोह में सम्मेलनी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ गुरु प्रसाद मोहांति व विशिष्ट अतिथि विधायक दशरथ गागराई, प्रो […]
विज्ञापन
उत्कल सम्मेलनी ओड़िया शिक्षक का स्थापना दिवस समारोह
चक्रधरपुर : स्वागातिका दाश की पुण्यतिथि पर रविवार को स्वागातिका दाश मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से उत्कल सम्मेलनी ओड़िया शिक्षक स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. दीप कल्याण मंडप में आयोजित समारोह में सम्मेलनी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ गुरु प्रसाद मोहांति व विशिष्ट अतिथि विधायक दशरथ गागराई, प्रो डॉ अशोक पाल, उषा रानी मोहांति, अतनु कवि, चिंतामणि मोहांति, भुवनेश्वर महतो थे. समारोह में पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला जिला के करीब 170 शिक्षक व कवि शामिल हुए, जिन्हें सम्मानित किया गया. इस दौरान ओड़िशा की नृत्य मंडली समेत स्थानीय कलाकार उषा रानी व प्रियंका साहु ने नृत्य पेश किये.
कवि जयराम प्रधान, सुभाष चंद्र बेहरा, सुशीला षाड़ंगी, लक्ष्मी प्रिया मिश्र, पुष्पलता मंडल, बासंती मोहांति, वृंदावन प्रधान ने कविता पाठ की. अशोक षाड़ंगी, प्रबोध कुमार मिश्र, केदारनाथ प्रधान, पीके नंदा, रमेश प्रधान, राजेश प्रधान, सुजाता प्रधान, कल्पना प्रधान एवं सरोज प्रधान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




