आदिवासी सेंगल अभियान आज निकालेगी जनजागरण रैली

Updated at : 10 Jan 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी सेंगल अभियान आज निकालेगी जनजागरण रैली

चाईबासा : आदिवासी सेंगल अभियान की ओर से मंगलवार को जनजागरण रैली निकाली जायेगी. इसे लेकर सर्क्रिट हाउस में सोमवार को पूर्व सांसद सलखान मुर्मू ने एक बैठक का आयोजन किया. जिसमें निर्णय लिया गया कि सुबह यह रैली चाईबासा बस स्टैंड से निकाली जायेगी. रैली बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद झींकपानी […]

विज्ञापन

चाईबासा : आदिवासी सेंगल अभियान की ओर से मंगलवार को जनजागरण रैली निकाली जायेगी. इसे लेकर सर्क्रिट हाउस में सोमवार को पूर्व सांसद सलखान मुर्मू ने एक बैठक का आयोजन किया. जिसमें निर्णय लिया गया कि सुबह यह रैली चाईबासा बस स्टैंड से निकाली जायेगी. रैली बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद झींकपानी के लिए रवाना होगी. यहां से रैली हाटगम्हरिया, जगननाथपुर, जैंतगढ़, मझगांव, कुमारडुंगी, मंझारी, तांतनगर होकर वापस चाईबासा पहुंचेगी.

इस अवसर पर सेंगल छात्र मोर्चा का गठन किया गया. टाटा के लि, मानजीत बोयपाई को अध्यक्ष, वनमाली तामसोय को महामंत्री, प्रधान तामसोय व बिरसा कुंकल को उपाध्यक्ष, मनोज कुंकल व प्रकाश बिरुली को सचिव बनाया गया है. महिला कॉलेज के लिए मनीषा कुदादा को अध्यक्ष, मनी बिरुवा को महामंत्री, कॉमर्स कॉलेज के लिए सचिन राज तुबीद को अध्यक्ष व तुराम अंगरिया को महामंत्री बनाया गया है. सेंगल छात्र मोर्चा की अगली बैठक 12 जनवरी को दो बजे रवींद्र भवन में रखी गयी है. मौके पर विनोद गोप व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola