अपहृत जिप सदस्य को जंगल में छोड़ा

किरीबुरू : पांच जनवरी की शाम करीब तीन बजे रोआम क्षेत्र से अपहृत पूर्व जिप सदस्य बामिया मांझी नाटकीय तरीके से शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे चिरिया स्थित अपने घर सकुशल पहुंच गये. उसकी तलाश में सारंडा के ग्रामीण व पुलिस लगातार प्रयासरत रहे. उनके घर पहुंचने की खबर पाकर छोटानागरा थाना प्रभारी […]
किरीबुरू : पांच जनवरी की शाम करीब तीन बजे रोआम क्षेत्र से अपहृत पूर्व जिप सदस्य बामिया मांझी नाटकीय तरीके से शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे चिरिया स्थित अपने घर सकुशल पहुंच गये. उसकी तलाश में सारंडा के ग्रामीण व पुलिस लगातार प्रयासरत रहे. उनके घर पहुंचने की खबर पाकर छोटानागरा थाना प्रभारी ने बामिया से दूरभाष पर संपर्क साधा, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार के दिन वे रोआम बाजार गये थे, उसी दौरान 10-12 अज्ञात लोग उन्हें पकड़ जंगल ले गये एवं शुक्रवार करीब साढ़े चार बजे आकाहाटा गांव के जंगल में छोड़ दिया, जहां से वे पैदल चलकर रात करीब साढ़े आठ बजे चिरिया स्थित अपने घर पहुंचे. उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताअों को वे पहचानते हैं. इधर, मामले की छानबीन में पुलिस पदाधिकारी लगे हुए हैं.
घटना को लेकर बामिया के विस्तृत बयान लेने को पुलिस प्रयासरत है.पुलिस के बुलाने पर नहीं आये बामिया. सुबह पुलिस के संपर्क में आने से बाद से बामिया माझी भूमिगत हो गया है. सुबह छोटानागरा थाना प्रभारी से फोन पर बात होने के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. इधर, गुवा में नक्सली घटना के बाद कांबिंग ऑपरेशन पर निकले एसपी अनिश गुप्ता भी घटना की सूचना पाकर बामिया से पूछताछ करने के लिए छोटानागरा थाने पहुंचे थे, लेकिन काफी इंतजार के बावजूद बामिया थाने नहीं आये. उनका फोन भी बंद आ रहा. खबर लिखे जाने तक छोटानागरा व चिरिया पुलिस बामिया की तलाश में जुटी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




