जिला पुलिस ने मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट, सरेंडर करने वाले नक्सली ही थे

चाईबासा : बीते 17 अक्तूबर को रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में नौ ग्रामीणों को पीएलएफआइ का कथित उग्रवादी बताकर आत्मसमर्पण कराने के आरोप पर पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने मामले की दोबारा जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रामीणों के बयान और गिरफ्तार पीएलएफआइ उग्रवादियों के बयान के […]
चाईबासा : बीते 17 अक्तूबर को रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में नौ ग्रामीणों को पीएलएफआइ का कथित उग्रवादी बताकर आत्मसमर्पण कराने के आरोप पर पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने मामले की दोबारा जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रामीणों के बयान और गिरफ्तार पीएलएफआइ उग्रवादियों के बयान के अनुसार सरेंडर करने वाले सभी नक्सली ही हैं. सरेंडर करने वालों के खिलाफ नक्सली होने के पुख्ता सबूत थे. इसके अलावा खुफिया विभाग की रिपोर्ट में उक्त सभी के नक्सली संगठन से जुड़े होने की पुख्ता जानकारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




