पति ने भाइयों संग मिल पत्नी को जिंदा जलाया, मौत

चाईबासा : दुम्बीसाई निवासी दो बच्चों की मां विनिता देवगम की मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे एमजीएम अस्पताल में मौत हो गयी. इस मामले में मृतका के बड़ा भाई विशेश्वर गागराई के बयान पर साकची थाने में पति दुर्गाचरण देवगम, जेठ दुलुराम देवगम व दुम्बीराम देवगम के खिलाफ केरोसिन छिड़क कर जलाने का मामला […]
चाईबासा : दुम्बीसाई निवासी दो बच्चों की मां विनिता देवगम की मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे एमजीएम अस्पताल में मौत हो गयी. इस मामले में मृतका के बड़ा भाई विशेश्वर गागराई के बयान पर साकची थाने में पति दुर्गाचरण देवगम, जेठ दुलुराम देवगम व दुम्बीराम देवगम के खिलाफ केरोसिन छिड़क कर जलाने का मामला दर्ज किया गया है. हालांकि घटनास्थल मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है. इसके कारण केस ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चल रही है. शिकायत में बताया गया कि
31 दिसंबर 2016 की रात विनिता के पति ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर उसकी बहन के शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. पड़ोसियों के आ जाने के कारण उसे गंभीर हालत में एमजीएम ले जाया गया. इसकी सूचना उसे अन्य लोगों ने दी. वह विनिता से मिलने तीन जनवरी की शाम चार बजे एमजीएम पहुंचा था. वहां विनिता ने उसे बताया कि उसके पति व भाइयों ने पहले उसके साथ मारपीट की. वह जमीन पर गिर गयी, तो उन्होंने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. वह 60 प्रतिशत जल गयी थी. कुमारडुंगी थानांतर्गत बड़मिता बाईसाई टोली में मृतका का बड़े भाई विशेश्वर गागराई रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




