शराब के नशे में पत्नी को पीटा, घर जलाया

Updated at : 05 Jan 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में पत्नी को पीटा, घर जलाया

गुटूसाई के कल्याणपुर में बुधवार शाम हुई घटना चाईबासा : गुटूसाई के कल्याणपुर निवासी रमेश कुंकल ने बुधवार शाम चार बजे नशे की हालत में पुआल से बने अपने घर में आग लगा दी. इसमें उसका घर पूरी तरह राख हो गया. घर के कपड़े, बर्तन व सामान जल गये. पड़ोसियों के मुताबिक रमेश दोपहर […]

विज्ञापन

गुटूसाई के कल्याणपुर में बुधवार शाम हुई घटना

चाईबासा : गुटूसाई के कल्याणपुर निवासी रमेश कुंकल ने बुधवार शाम चार बजे नशे की हालत में पुआल से बने अपने घर में आग लगा दी. इसमें उसका घर पूरी तरह राख हो गया. घर के कपड़े, बर्तन व सामान जल गये. पड़ोसियों के मुताबिक रमेश दोपहर तीन बजे शराब का सेवन कर घर पहुंचा. उसने अपनी पत्नी गीता कुंकल से झगड़ा कर उसकी पिटाई कर दी. उसकी पत्नी गीता अपने बच्चे को लेकर घर से निकल गयी. इसके बाद शाम चार बजे रमेश ने अपने घर में आग लगा दी. पड़ोसियों के मुताबिक छह माह पूर्व से रमेश कच्चा मकान बनाकर रह रहा था. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola