वाहो-वाहो गुरु गोविंद सिंह आपे गुरु चेला...

Updated at : 05 Jan 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
वाहो-वाहो गुरु गोविंद सिंह आपे गुरु चेला...

350वें प्रकाशोत्सव पर निकली शोभा यात्रा चक्रधरपुर : सिखों के 10वें गुरु श्रीगुरु गोविंद सिंह साहिब के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर चक्रधरपुर में श्रीगुरु सिंह सभा द्वारा बुधवार शाम भव्य शोभा यात्रा (नगर कीर्तन) निकाली गयी. शोभा यात्रा ने पूरे शहर का भ्रमण किया. इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. गुरु […]

विज्ञापन

350वें प्रकाशोत्सव पर निकली शोभा यात्रा

चक्रधरपुर : सिखों के 10वें गुरु श्रीगुरु गोविंद सिंह साहिब के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर चक्रधरपुर में श्रीगुरु सिंह सभा द्वारा बुधवार शाम भव्य शोभा यात्रा (नगर कीर्तन) निकाली गयी. शोभा यात्रा ने पूरे शहर का भ्रमण किया. इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. गुरु गोविंद सिंह साहिब के शस्त्रों और वस्त्रों के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हुए. देह सिवा बर मोहि इहै सुभ करमन ते कबहु न टरो, न डरों अरि सो जब जाइ लरों निसचै कर अपनी जीत करो, अरू सिख हौ अपने ही मन को इह लालच हउ गुन तउ उचरो, जब आव की अउध निदान बनै अति रन मै तब जुझ मरो, वाहो-वाहो गोविंद सिंह आपे गुरु चेला… की जयघोष से पूरा चक्रधरपुर उस समय गूंज उठा, जब गुरुद्वारा से शुरू हुई शोभा यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी. गुरुद्वारा के ज्ञानी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली इस शोभा यात्रा में
चक्रधरपुर के सिख श्रद्धालुओं समेत अन्य समाज के भी लोग शामिल थे. शोभा यात्रा जिस जगह से गुजरी, वहां पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. पंज प्यारे रिजक प्रित सिंह, कुलदीप सिंह, करन दीप सिंह, त्रिलोचन सिंह, सतनाम सिंह व निशात साहेब कमलजीत सिंह की अगुवाई में शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नमन किया, वहीं श्री गुरु गोविंद सिंह साहिब का चोला (वस्त्र), कंघा, केश, हस्तलिखित साखी एवं शस्त्रों कृपाण, तलवार, तीर, तेग, बरछा के दर्शन कर निहाल हुए. इस अवसर पर सरदार महेंद्र सिंह, राजीव छाबड़ा, जसपाल सिंह, अजीत सिंह, रमेश छाबड़ा, जसपाल सालुजा, जगजीत सिंह, संजय छाबड़ा, रिक्की छाबड़ा, मनजीत कौर, सोनु कौर, गीता अजवानी, शीला रानी के अलावे काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग व अन्य समुदाय के लोग शामिल थे.
महिलाअों ने किया भजन-कीर्तन : शोभा यात्रा गुरुद्वारा से निकल कर असलम चौक, पवन चौक, मुनिबाबा धर्मशाला, शहीद भगत सिंह चौक, पुरानी रांची रोड, ईलाहबाद बैंक, बाटा रोड, पवन चौक होतो हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंची. इस दौरान सिख संगतों की महिलाएं द्वारा भजन-कीर्तन कर रहीं थीं.
इन्हों ने दी सेवा : श्री गुरु गोविंद सिंहजी की जयंती पर प्रभात फेरी की सेवा महेंद्र सिंह, राजीव छाबड़ा, संजय छाबड़ा, अमरजीत सिंह ने दी, जबकि निशान साहेब की सेवा बीबी प्रीतपाल कौर, अखंड पाठ की सेवा सुरेंद्र सालुजा, लंगर की सेवा करतार चंद मुच्छल परिवार द्वारा दी गयी, जबकि 5 जनवरी को सुबह आठ बजे अखंड पाठ की समाप्ति होगी. इसके बाद जमशेदपुर से आयी कीर्तन मंडली जसपाल छाबड़ा एंड ग्रुप द्वारा भजन-कीर्तन किया जायेगा. जयंती के उपलक्ष्य में पांच दिनों से प्रभात फेरी, अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola