नक्सल प्रभावित 11 क्षेत्रों में जल्द खुलेंगे बैंक

Updated at : 04 Jan 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित 11 क्षेत्रों में जल्द खुलेंगे बैंक

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बैंक की शाखाएं खुलेंगी. जिन क्षेत्रों में बैंक नहीं हैं, वहां बैंक खोलने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने सरकार को भेजा है. कुल 11 स्थानों पर बैंक खोलने का प्रस्ताव है. मुख्य सचिव ने अति नक्सल प्रभावित बंदगांव व पोडंगेर में शीघ्र बैंक खोलने का निर्देश […]

विज्ञापन

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बैंक की शाखाएं खुलेंगी. जिन क्षेत्रों में बैंक नहीं हैं, वहां बैंक खोलने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने सरकार को भेजा है. कुल 11 स्थानों पर बैंक खोलने का प्रस्ताव है. मुख्य सचिव ने अति नक्सल प्रभावित बंदगांव व पोडंगेर में शीघ्र बैंक खोलने का निर्देश दिया था. जहां-जहां बैंक नहीं है, वहां शीघ्र बैंक खोलने का आदेश सरकार ने दिया था. सरकार के निर्देश पर सिंहभूम जिला केंद्रीय सहकारिता बैंक अपनी शाखाएं खोलेगा. स्थल रिपोर्ट भेजकर सरकार से स्वीकृति मांगी गयी है. फिलहाल लैम्पसों में बैंक का संचालन किया जायेगा. बैंकों में मिलने वाली सुविधाएं यहां मिलेगी. माइक्रो एटीएम के माध्यम से बैंक इन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लेन-देन करेगा.

सिंहभूम जिला सहाकरिता बैंक खोलेगी अपनी शाखाएं
गुदड़ी व पोडेंगेर में मुख्य सचिव ने बैंक खोलने का दिया था निर्देश
स्वीकृति को स्थल रिपोर्ट सरकार को भेजी गयी
फिलहाल लैंपसों में बैंक का संचालन होगा
माइक्रो एटीएम से बैंक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लेन-देन करेगा
यहां-यहां खुलेंगे बैंक
बंदगांव, हाटगम्हरिया, गोइलकेरा, आनंदपुर, खुंटपानी, हाटगम्हरिया, कुमारडुंगी, मंझारी, तांतनगर, जैंतगढ़ तथा गुदड़ी व पोडंगेर में बैंक की शाखा खुलेगी. इन 11 स्थलों में स्थापित लैम्पस से बैंकों का संचालन होगा. चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर तथा चाईबासा में एक-एक एटीएम लगायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola